महाराष्ट्र की पूर्व मंत्री तथा वसंतदादा पाटिल की पत्नी शालिनीताई पाटिल का हुआ निधन

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 20-12-2025
Former Maharashtra minister and Vasantdada Patil's wife Shalinitai Patil passed away
Former Maharashtra minister and Vasantdada Patil's wife Shalinitai Patil passed away

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली


 
महाराष्ट्र की पूर्व मंत्री शालिनीताई पाटिल का शनिवार को मुंबई में निधन हो गया। वह 94 साल की थीं।
 
वह महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री वसंतदादा पाटिल की पत्नी थीं। शालिनीताई 1980 के दशक में विभिन्न कांग्रेस सरकारों में मंत्री रही थीं। उन्होंने सतारा जिला परिषद की सदस्य के तौर पर अपनी राजनीतिक सफर शुरू की तथा आगे चलकर वह पार्टी की महिला शाखा की अध्यक्ष भी बनीं।
 
अपने लंबे राजनीतिक करियर के दौरान शालिनीताई ने लोकसभा में सांगली का प्रतिनिधित्व किया। वह कोरेगांव से विधायक भी रहीं।
 
शालिनीताई के निधन पर उन्हें एक स्पष्टवादी और बेबाक नेता बताते हुए राकांपा (एसपी) के सुप्रीमो शरद पवार ने कहा, ‘‘उन्होंने मेरी आलोचना उतनी ही खुलकर की, जितनी खुलकर उन्होंने वसंतराव पाटिल का संदेश सहयोगियों तक पहुंचाया और उनसे शरद के नेतृत्व को स्वीकार करने की अपील की। उन्होंने अपने विचार खुलकर व्यक्त करने में कभी संकोच नहीं किया।’’
 
उन्होंने कहा कि शालिनीताई पाटिल एक स्पष्टवादी नेता, कानूनवेत्ता और पूर्व मंत्री थीं जिन्होंने सार्वजनिक जीवन में अपनी छाप छोड़ी।
 
शालिनीताई के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि महाराष्ट्र ने एक विशिष्ट व्यक्तित्व को खो दिया है।
 
उन्होंने कहा, “मैं शालिनीताई पाटिल को हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। जीवन भर दिवंगत वसंतराव पाटिल के साथ दृढ़ता से खड़े रहकर उन्होंने सामाजिक और सार्वजनिक जीवन में अमूल्य योगदान दिया।’’
 
शालिनीताई के निधन पर सतारा के सांसद उदयराजे भोसले ने कहा कि उनके राजनीतिक और सामाजिक जीवन के कई चरणों में उनका मार्गदर्शन प्रेरणादायक रहा।