पूर्व माकपा सांसद ने ‘हिंदुत्ववादी’ उपद्रवियों पर उनके आवास पर हमला करने का आरोप लगाया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 08-10-2026
Former CPI(M) MP alleges 'Hindutva' miscreants attacked his residence
Former CPI(M) MP alleges 'Hindutva' miscreants attacked his residence

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता और राज्यसभा के पूर्व सदस्य विकास रंजन भट्टाचार्य ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि ‘हिंदुत्ववादी’ उपद्रवियों ने यहां स्थित उनके आवास की खिड़कियों के शीशे और एक सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त कर दिया।

पुलिस ने बताया कि यह घटना सुबह करीब पांच बजे दक्षिण-पूर्व कोलकाता में ईएम बाईपास के पास पूर्व लोक इलाके में स्थित उनके घर पर हुई।
 
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘शिकायत मिली है और आरोपियों की पहचान करने के लिए जांच की जा रही है।’’
 
भट्टाचार्य ने दावा किया कि मोटरसाइकिल पर सवार उपद्रवियों ने उनके घर पर शराब की बोतलें फेंकीं, जिसके बाद यह घटना हुई।
 
उन्होंने कहा, ‘‘हमले में घर की कुछ खिड़कियों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। मुझे बहुत तेज आवाज सुनाई दी। मेरे घरेलू सहायक ने मुझे बुलाया। जब मैं बाहर आया तो मैंने स्थिति देखी।’’