कर्नाटक के गांव में दहशत फैलाने वाले तेंदुए को वन अधिकारियों ने पकड़ा

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 12-11-2026
Forest officials capture leopard that terrorized a village in Karnataka
Forest officials capture leopard that terrorized a village in Karnataka

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले के एक गांव में दहशत फैलाने वाले तेंदुए को वन अधिकारियों ने पकड़ लिया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
 
सन्ना कित्तादल गांव के निवासियों की शिकायत के बाद वन अधिकारियों ने उस स्थान पर पिंजरा लगाया था, जहां तेंदुए की आवाजाही देखी गई थी।
 
आखिरकार तेंदुआ पिंजरे में फंस गया, जिससे गांव के लोगों ने राहत की सांस ली। एक स्थानीय निवासी ने बताया कि तेंदुआ पिछले कई दिनों से इलाके में दहशत फैला रहा था। वह पालतू पशुओं पर हमला कर रहा था, जिससे स्थानीय लोग डरे हुए थे।
 
तेंदुए के पिंजरे में कैद होने के बाद उसे देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे और उन्होंने उसके वीडियो भी बनाए।