Flipkart Group CFO Sriram Venkataraman to resign; Nishant Varman returns as senior vice president
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
ई-कॉमर्स क्षेत्र की प्रमुख कंपनी फ्लिपकार्ट समूह के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) श्रीराम वेंकटरमन अपने पद से इस्तीफा देंगे।
कंपनी ने शुक्रवार को बयान में कहा कि वेंकटरमन ‘‘कुछ समय तक’’ कंपनी के साथ बने रहेंगे, ताकि कार्यों की निरंतरता बनी रहे और सुचारु रूप से जिम्मेदारियों का हस्तांतरण हो सके।
इस अंतरिम अवधि के दौरान फ्लिपकार्ट के मुख्य वित्त अधिकारी रवि अय्यर व्यापक वित्तीय कार्यों की देखरेख करेंगे।
वॉलमार्ट समर्थित कंपनी ने उच्च स्तर पर इस बदलाव के साथ ही निशांत वर्मन की नियुक्ति की घोषणा की जो वरिष्ठ उपाध्यक्ष (कॉरपोरेट विकास एवं साझेदारी) के रूप में फिर से कंपनी से जुड़ रहे हैं।
वर्ष 2007 में स्थापित फ्लिपकार्ट समूह में फ्लिपकार्ट, मिंत्रा, फ्लिपकार्ट होलसेल, क्लियरट्रिप और सुपर.मनी जैसी कंपनियां शामिल हैं।