तमिलनाडु में पहाड़ी पर फंसे पांच पुलिसकर्मियों को बचाया गया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 05-12-2025
Five policemen stranded on a hill in Tamil Nadu rescued
Five policemen stranded on a hill in Tamil Nadu rescued

 

आवाज द वॉयस/ नई दिल्ली

 
तमिलनाडु के तेनकासी जिले में एक पहाड़ी पर फंसे पांच पुलिसकर्मियों को दमकल एवं बचाव सेवा और पुलिस कमांडो के संयुक्त दलों ने रातभर चले अभियान के बाद सुरक्षित बचा लिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
 
अधिकारियों के अनुसार, पुलिसकर्मी एक आदतन अपराधी को पकड़ने के लिए कदैयम क्षेत्र की पहाड़ी पर गए थे, लेकिन बारिश के कारण जमीन पर फिसलन हो जाने से वे नीचे उतर नहीं सके।
 
पुलिस अधिकारी ने बताया, “पांच पुलिसकर्मियों के पहाड़ी पर फंसे होने की सूचना मिलने पर अग्निशमन एवं बचाव सेवाओं के कर्मियों ने तलाशी अभियान शुरू किया और आज तड़के उन्हें बचा लिया।”
 
अधिकारियों के मुताबिक, चार दिसंबर की रात 11 बजे शुरू हुए इस अभियान में पुलिस कमांडो भी शामिल हुए थे। सभी पुलिसकर्मी सुरक्षित हैं।