राजस्थान के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 05-12-2025
Fatehpur in Rajasthan recorded a minimum temperature of 1.9 degrees Celsius.
Fatehpur in Rajasthan recorded a minimum temperature of 1.9 degrees Celsius.

 

आवाज द वॉयस/ नई दिल्ली

 
राजस्थान के अनेक इलाकों में जोरदार सर्दी पड़ रही है और यहां के फतेहपुर कस्बे में बृहस्पतिवार रात न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार राज्य के अनेक हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है।
 
इसके अनुसार बृहस्पतिवार रात न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 1.9 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 3.0 डिग्री, लूणकरणसर में 3.2 डिग्री, चुरू में 4.5 डिग्री, पिलानी में 4.8 डिग्री व नागौर में 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
मौसम केंद्र का कहना है कि राज्य के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा।