ईरान से दागी गईं पांच मिसाइल को मार गिराया गया: जॉर्डन का दावा

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 29-07-2026
Five missiles fired from Iran were shot down: Jordan claims
Five missiles fired from Iran were shot down: Jordan claims

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
जॉर्डन की सेना ने बुधवार तड़के कहा कि देश की हवाई रक्षा प्रणाली ने ईरान से दागी गईं पांच मिसाइल को सफलतापूर्वक रोककर नष्ट कर दिया।

सेना ने एक बयान में कहा कि इन मिसाइलों को बीच रास्ते में ही रोककर नष्ट कर दिया गया। हालांकि, बयान में यह जानकारी नहीं दी गई कि इसमें कोई हताहत हुआ है या नहीं।
 
इससे पहले अमेरिकी सेना ने कहा था कि उसने ईरान द्वारा दागी गई मिसाइलों की एक खेप को निष्क्रिय कर दिया और हाल के दिनों में हमलों के लिए इस्तेमाल किए जा रहे इराक में ईरान समर्थित सशस्त्र समूहों के ठिकानों पर सऊदी अरब की सेना के साथ मिलकर हवाई हमले किए।
 
‘यूएस सेंट्रल कमांड‘ (सेंटकॉम) ने दावा किया कि पश्चिम एशिया में अमेरिकी बलों को निशाना बनाकर ईरान की ओर से दागी गईं सभी मिसाइलों को बीच में ही रोककर नष्ट कर दिया गया।