महाराष्ट्र में बिजली के सामान के गोदाम में आग लगी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 20-12-2025
Fire breaks out at electrical goods warehouse in Maharashtra
Fire breaks out at electrical goods warehouse in Maharashtra

 

आवाज द वॉयस/ नई दिल्ली

 
 ठाणे जिले के भिवंडी तालुका में शनिवार सुबह बिजली सामान के एक गोदाम में आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
 
भिवंडी निजामपुर नगर निगम (बीएनएमसी) के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख साकिब खरबे ने बताया कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ।
 
उन्होंने कहा कि आग पूर्वाह्न करीब 11 बजे पारसनाथ कंपाउंड में स्थित गोदाम में लगी।
 
सूचना मिलते ही दमकल की कम से कम दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया।