आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में मंत्रिपरिषद के विस्तार को एक 'अच्छा बदलाव' बताया।
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा अपने मंत्रिपरिषद का विस्तार किए जाने के साथ ही मंगलवार को चार नए मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली।
फारूक अब्दुल्ला ने यहां पार्टी मुख्यालय 'नवा-ए-सुबह' में पत्रकारों से कहा, "मंत्रिमंडल में बहुत अच्छा बदलाव हुआ है। वे (नवनियुक्त मंत्री) काम करेंगे और लोगों की समस्याओं तथा परेशानियों को कम करने का प्रयास करेंगे।"
मंत्रिमंडल में शामिल किए गए सभी चार नए चेहरे अली मोहम्मद सागर, मीर सैफुल्लाह, शमीम फिरदौस और अल्ताफ अहमद वानी (कल्लो) कश्मीर घाटी से हैं।