Family attacked in Delhi's Rohini for protesting molestation of minor, accused arrested
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
उत्तर-पश्चिम दिल्ली के रोहिणी में एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर छेड़छाड़ का विरोध करने के कारण उसके परिवार पर हमला किया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
घटना बुधवार रात को हुई, जिसके बाद परिवार ने पुलिस से संपर्क किया।
पुलिस ने बताया कि प्रशांत विहार थाने में पीड़ित लड़की की शिकायत पर कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पीड़िता की शिकायत के अनुसार, आरोपी ने उसके साथ बदसलूकी की और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। दोनों एक-दूसरे के पड़ोसी हैं।
पुलिस ने बताया कि इसके बाद पीड़िता के परिवार के साथ आरोपी और उसकी मां की झड़प हुई। आरोप है कि पीड़िता की मां और नानी ने आरोपी युवक के सिर पर हमला कर दिया।