आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक का कुल कारोबार 50,000 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
बैंक ने बताया कि 11 जून को उसकी कुल जमा राशि 26,197 करोड़ रुपये और कुल कर्ज 23,832 करोड़ रुपये थी।
बैंक ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा, ‘‘ ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड का कुल कारोबार (जमा और कर्ज का कुल योग)11 जून, 2026 तक 50,000 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है।’’
बैंक के अनुसार, 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही के लिए उसने 24 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जबकि पिछले साल समान अवधि में उसे 183 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।
समीक्षाधीन तिमाही में कुल आय बढ़कर 1,196 करोड़ रुपये हो गई, जो वित्त वर्ष 2024-25 की जनवरी-मार्च तिमाही में 1,037 करोड़ रुपये थी।
वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में बैंक का परिचालन लाभ भी बढ़कर 241 करोड़ रुपये हो गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 91 करोड़ रुपये था।