आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
एमी पुरस्कार विजेता अभिनेता टॉम स्केरिट का निधन हो गया है। वह 93 वर्ष के थे।
स्केरिट के परिवार ने एक बयान में बताया कि अभिनेता का बुधवार को निधन हो गया।
बयान में कहा गया, ‘‘दुनिया टॉम को उनके शानदार अभिनय करियर के लिए जानती थी, लेकिन हमारे लिए वह अपने हास्यबोध, जिज्ञासा, समझदारी, उदारता और हमारे जीवन में बिखेरे प्यार के कारण खास थे। उन्हें कल्पनाशीलता, रचनात्मकता, कहानियां सुनाने, दूसरों की सेवा करने, पूर्व सैनिकों और प्रकृति से गहरा लगाव था। वह दूसरों को अपनी आवाज पहचानने और अपनी बात कहने में मदद करने के लिए भी हमेशा तत्पर रहते थे।’’
स्केरिट को एमी पुरस्कार के लिए दो बार नामांकित किया गया था और दोनों बार उन्हें टीवी शो ‘पिकेट फेन्स’ के लिए नामांकन मिला था। उन्हें 1993 में इस ड्रामा सीरीज के लिए सर्वश्रेष्ठ मुख्य अभिनेता की श्रेणी में एमी पुरस्कार मिला था।