ED raids several places in Kerala in money laundering case related to hybrid marijuana smuggling
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
थाईलैंड से हाइब्रिड गांजे की तस्करी से जुड़े धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को कोझिकोड और पलक्कड़ जिलों में कई स्थानों पर छापे मारे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
ईडी अधिकारियों के अनुसार, कोझिकोड और पलक्कड़ जिलों में आरोपियों अबू ताहिर, हरिकृष्णन, जगत और जैसल के आवासों पर तलाशी ली जा रही है।
इस वर्ष जून में एर्णाकुलम ग्रामीण पुलिस ने एक दंपति को गिरफ्तार किया था और पेरुम्बावूर से करीब 18 किलोग्राम हाइब्रिड गांजा बरामद किया था। इसकी कीमत लगभग 18 करोड़ रुपये बताई गई थी।
हाइड्रोपोनिक तकनीक से उगाए जाने वाले हाइब्रिड गांजे की कथित तौर पर मुख्य रूप से थाईलैंड से केरलम में तस्करी की जाती है।
इसके बाद पुलिस ने नौ और लोगों को गिरफ्तार किया था। इन लोगों पर थाईलैंड से बड़ी मात्रा में हाइब्रिड गांजे की तस्करी करने वाले एक गिरोह का हिस्सा होने का आरोप है।