रेल मंडल के विभाजन के विरोध में डीवाईएफआई कार्यकर्ता पलक्कड़ डीआरएम कार्यालय परिसर में घुसे

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 24-08-2026
DYFI workers entered the Palakkad DRM office premises to protest against the division of the railway division.
DYFI workers entered the Palakkad DRM office premises to protest against the division of the railway division.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की युवा इकाई डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाईएफआई) के कार्यकर्ता पलक्कड़ रेल मंडल के विभाजन और मंगलुरु समेत कुछ स्टेशनों को मैसुरु मंडल में शामिल करने के प्रस्ताव के विरोध में सोमवार को यहां मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) कार्यालय परिसर में जबरन घुस गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

डीवाईएफआई द्वारा आयोजित विरोध मार्च सुबह करीब आठ बजे डीआरएम कार्यालय पहुंचा।
 
पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने प्रदर्शनकारियों को द्वारों पर ही रोक दिया लेकिन कुछ प्रदर्शनकारी परिसर की दीवार फांदकर कार्यालय भवन के मुख्य प्रवेश द्वार तक पहुंच गए।
 
बाद में, और भी प्रदर्शनकारी पुलिस की नाकेबंदी को लांघकर परिसर के भीतर दाखिल हो गए।
 
अधिकारियों ने बताया कि डीवाईएफआई कार्यकर्ताओं ने प्रवेश द्वार के सामने धरना दिया और प्रस्तावित विभाजन के खिलाफ नारेबाजी की।
 
अधिकारियों ने कहा कि प्रदर्शनकारियों को परिसर के भीतर घुसने से रोकने के लिए प्रवेश द्वार पर अतिरिक्त पुलिस और आरपीएफ जवानों को तैनात किया गया था।