राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से रात के तापमान में बढ़ोतरी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 21-12-2025
Due to the effect of western disturbance in Rajasthan, night temperature increased.
Due to the effect of western disturbance in Rajasthan, night temperature increased.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
राजस्थान में तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, हालांकि अधिकतर स्थानों पर रात का तापमान अब भी 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।
 
कई दिनों की कड़ाके की ठंड के बाद पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य में रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।
 
मौसम विभाग के अनुसार, सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शुक्रवार को 5.4 डिग्री सेल्सियस था। सीकर में न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि एक दिन पहले यह 5.8 डिग्री सेल्सियस था। चूरू में रात का तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शुक्रवार को 7.6 डिग्री सेल्सियस था।
 
चित्तौड़गढ़ में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस और पिलानी (झुंझुनू) में नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
मौसम विभाग ने बताया कि सिरोही में रात का तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि बारां जिले के अंता में यह 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
राज्य की राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछली रात की तुलना में करीब दो डिग्री अधिक है।
 
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी हवाओं के प्रभाव से 24 दिसंबर से तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। साथ ही, राज्य के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में 23 और 24 दिसंबर को घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।