Dry weather is expected in Rajasthan this week.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
राजस्थान में इस सप्ताह मौसम आमतौर पर सूखा रहने का अनुमान है। मौसम केंद्र जयपुर ने सोमवार को यह जानकारी दी।
इसके अनुसार, सोमवार सुबह तक राज्य में मौसम आमतौर पर सूखा रहा और राज्य के अधिकतर भागों में इस सप्ताह मौसम शुष्क रहने की पूरी संभावना है।
इस दौरान सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में और न्यूनतम तापमान सीकर के फतेहपुर में 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।