DMK chief Stalin leaves for London; large gathering of party workers disrupts traffic
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन शनिवार को यहां से लंदन रवाना हुए तथा इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता उन्हें विदा करने पहुंचे।
स्टालिन अपनी पत्नी दुर्गा स्टालिन और विपक्ष के नेता एवं अपने पुत्र उदयनिधि के साथ सुबह ‘एमिरेट्स एयरलाइंस’ की उड़ान से लंदन रवाना हुए।
इस दौरान हवाई अड्डे पर मौजूद नेताओं में पूर्व मंत्री टी. एम. अनबरसन, पी. के. शेखर बाबू और मा. सुब्रमण्यम शामिल थे। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं के जुटने के कारण हवाई अड्डे के आसपास यातायात बाधित हो गया।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, स्टालिन ब्रिटेन में अपने पोते इनबानिधि के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।
उदयनिधि के पुत्र इनबानिधि ने ब्रिटेन के एक विश्वविद्यालय से खेल से संबंधित पाठ्यक्रम की पढ़ाई पूरी की है।