आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
राष्ट्रीय राजधानी में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) का प्रदर्शन मंगलवार को लगातार 11वें दिन भी जारी रहा। कॉजपा के संस्थापक अभिजीत दीपके ने जंतर-मंतर पर बड़े पैमाने पर पुलिस बल की तैनाती किए जाने और प्रदर्शन स्थल पर समर्थकों के प्रवेश पर पाबंदी लगाए जाने का आरोप लगाया।
वहीं, विरोध स्थल पर भूख हड़ताल के तीसरे दिन कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की ब्लड शुगर का स्तर गिरने के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई।
दीपके ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में दावा किया कि पुलिस समर्थकों को प्रदर्शन स्थल पर आने से रोक रही है और कोर टीम के कई सदस्यों को भी अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि समर्थकों को जंतर-मंतर पहुंचने से रोकने के लिए परिवहन सुविधाओं को भी बाधित किया जा रहा है।