दिल्ली में न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया; दिन में बादल छाए रहने का अनुमान

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 28-03-2026
Delhi recorded a minimum temperature of 18.8 degrees Celsius; cloudy sky expected during the day
Delhi recorded a minimum temperature of 18.8 degrees Celsius; cloudy sky expected during the day

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, हालांकि यह पिछले दिन से 1.8 डिग्री कम है।
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि सुबह नौ बजे तक बारिश नहीं हुई, लेकिन दिन भर बादल छाए रहने की संभावना है।
 
विभाग ने रविवार के लिए हल्की से मध्यम बारिश, गरज, चमक और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का पूर्वानुमान जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।
 
आईएमडी अधिकारियों के अनुसार, मार्च में असामान्य मौसम का यह दौर उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने वाले पश्चिमी विक्षोभों से जुड़ा है।
 
आईएमडी ने अगले कुछ दिनों तक अधिकतम तापमान 31-33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।
 
बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है और रविवार को यह 20-22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
 
इस बीच, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 147 दर्ज किया गया जो कि ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है जबकि शुक्रवार शाम चार बजे तक दर्ज किया गया 24 घंटे का औसत एक्यूआई 144 था।