सशस्त्र समूहों की लगातार गतिविधियों से मणिपुर में पूर्ण संघर्ष का खतरा: कुकी-जो काउंसिल

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 14-09-2026
Continued activities of armed groups threaten full-blown conflict in Manipur: Kuki-Zo Council
Continued activities of armed groups threaten full-blown conflict in Manipur: Kuki-Zo Council

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
मणिपुर में संदिग्ध उग्रवादियों द्वारा चार लोगों की हत्या की कुकी-जो काउंसिल ने सोमवार को निंदा की और कहा कि सशस्त्र समूहों की गतिविधियां आम नागरिकों की जान को खतरे में डाल रही हैं तथा इससे राज्य में एक बार फिर पूर्ण संघर्ष पैदा होने का खतरा है।

काउंसिल ने आरोप लगाया कि वर्ष 2026 की शुरुआत से अब तक मणिपुर में सक्रिय ‘‘नगा सशस्त्र समूहों’’ द्वारा कुकी-जो समुदाय के 22 से अधिक लोगों की हत्या की जा चुकी है, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
 
मणिपुर के तामेंगलोंग और नोनी जिलों में रविवार को संदिग्ध उग्रवादियों ने गांवों को निशाना बनाया था जिसमें दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई।
 
कुकी-जो काउंसिल ने एक बयान में टोलेन और लोंगपी गांवों में चार नागरिकों की हत्या की कड़ी निंदा की। काउंसिल ने राजनीतिक और नागरिक समाज के नेताओं की भी आलोचना की और कहा कि वे नगा-कुकी-जो हिंसा को समाप्त करने के लिए सार्थक सुलह और संवाद की दिशा में कदम उठाने के प्रति ‘‘स्पष्ट रूप से अनिच्छुक’’ हैं।