कांग्रेस को अकबर रोड, रायसीना रोड स्थित कार्यालयों को खाली करने का नोटिस मिला: सूत्र

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 25-03-2026
Congress receives notice to vacate Akbar Road, Raisina Road offices: Sources
Congress receives notice to vacate Akbar Road, Raisina Road offices: Sources

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने कांग्रेस को अकबर रोड और रायसीना रोड स्थित कार्यालयों को खाली करने का नोटिस जारी किया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों के मुताबिक, मंत्रालय के संपदा विभाग ने 24 अकबर रोड और 5 रायसीना रोड स्थित कार्यालयों को 28 मार्च तक खाली करने का नोटिस दिया है।
 
कांग्रेस का मुख्यालय 1978 से 24 अकबर रोड पर था, लेकिन अब यह 9ए कोटला मार्ग स्थानांरित हो चुका है। पार्टी अकबर रोड स्थित अपने पुराने मुख्यालय का इस्तेमाल एक कार्यालय के रूप में कर रही है।
 
कांग्रेस के दो अग्रिम संगठनों भारतीय युवा कांग्रेस और एनएसयूआई का मुख्यालय ‘5 रायसीना रोड’ पर है।
 
सूत्रों ने बताया कि नोटिस कुछ दिन पहले ही भेजा गया और इसमें पार्टी को एक सप्ताह का समय भी नहीं दिया गया।