कांग्रेस नेताओं ने जयपुर पुलिस आयुक्तालय में अपना धरना समाप्त किया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 21-10-2026
Congress leaders end their sit-in protest at Jaipur Police Commissionerate
Congress leaders end their sit-in protest at Jaipur Police Commissionerate

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
कांग्रेस नेताओं ने भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) की नेता ऋतु बराला से कथित मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं किए जाने के विरोध में जयपुर पुलिस आयुक्तालय में दो दिन से जारी धरना बुधवार दोपहर समाप्त कर दिया।
 
इससे पहले, राजस्थान पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को लिखित में बताया कि इस मामले में ‘शून्य प्राथमिकी’ दर्ज नहीं की जा सकती, क्योंकि इसी घटना से संबंधित शिकायत की जांच दिल्ली में पहले से ही की जा रही है।
 
जयपुर पुलिस की ओर से लिखित जवाब मिलने के बाद कांग्रेस नेताओं ने धरना समाप्त कर दिया और आयुक्तालय से बाहर आ गए।
 
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, ‘‘हमारी मांग थी कि प्राथमिकी दर्ज की जाए, लेकिन पुलिस ने हमें लिखित में बताया है कि शिकायत पहले ही दिल्ली में दर्ज की जा चुकी है, इसलिए यहां प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा सकती। हम अब अदालत का रुख करेंगे।’’
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्राथमिकी दर्ज कराने और संबंधित कानूनी प्रावधान की न्यायिक व्याख्या के लिए उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगी।