बिहार में उम्मीदवारों के चयन के लिए कांग्रेस की सीईसी की बैठक बुधवार को

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 07-10-2025
Congress CEC to meet on Wednesday to select candidates in Bihar
Congress CEC to meet on Wednesday to select candidates in Bihar

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के चयन के मकसद से बुधवार को बैठक करेगी।
 
पार्टी सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
 
पार्टी यह बैठक उस वक्त करने जा रही है जब उसके सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल और वाम दलों के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत अंतिम दौर में है।
 
निर्वाचन आयोग द्वारा सोमवार को बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया गया। राज्य विधानसभा चुनाव के लिए आगामी छह नवंबर और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा तथा मतगणना 14 नवंबर होगी।