नई दिल्ली
सर्वोच्च न्यायालय के कॉलेजियम ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में न्यायिक अधिकारी रमेश कुमारी की न्यायाधीश पद पर नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।मुख्य न्यायाधीश बी. आर. गवई की अध्यक्षता वाले तीन सदस्यीय कॉलेजियम ने यह निर्णय गुरुवार को हुई बैठक में लिया। इस बैठक में न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति विक्रम नाथ भी शामिल थे।कॉलेजियम की सिफारिश को सर्वोच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट पर साझा किया गया है।