मुंबई जैसे तटीय शहरों पर जलवायु परिवर्तन का सीधा असर, निरंतर कार्रवाई की जरूरत: मुख्यमंत्री

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 17-02-2026
Coastal cities like Mumbai are directly impacted by climate change, need for sustained action: CM
Coastal cities like Mumbai are directly impacted by climate change, need for sustained action: CM

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को जलवायु परिवर्तन को ‘तत्काल शासन संबंधी चुनौती’ करार दिया साथ ही कहा कि मुंबई जैसे तटीय शहर अब चरम मौसमीय स्थितियों के सीधे प्रभाव का सामना कर रहे हैं।

'मुंबई क्लाइमेट वीक' (एमसीडब्ल्यू) के उद्घाटन के अवसर पर फडणवीस ने जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए मजबूत कार्यान्वयन, निवेश और वैश्विक साझेदारी का आह्वान किया।
 
मुख्यमंत्री ने तीन दिवसीय कार्यक्रम 'एमसीडब्ल्यू' का उद्घाटन किया, जिसमें संगोष्ठी, कार्यशालाएं, केस स्टडी और चर्चाएं शामिल होंगी।
 
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि मुंबई जैसे तटीय शहरों पर अत्यधिक बारिश, लू और बेमौसम बारिश जैसे जलवायु परिवर्तन का सीधा असर पड़ रहा है।
 
उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन शासन के लिए एक ऐसी चुनौती बन गया है जिसके लिए त्वरित और निरंतर कार्रवाई करने की आवश्यकता है।