इरोड के मंदिर में नीलामी में एक नींबू 13,000 रुपये में बिका

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 17-02-2026
A lemon sold for Rs 13,000 at an auction at an Erode temple.
A lemon sold for Rs 13,000 at an auction at an Erode temple.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
इरोड जिले के पझमथिन्नी करुप्पा ईश्वरन मंदिर में महाशिवरात्रि समारोह के तहत आयोजित एक नीलामी में एक नींबू 13,000 रुपये में बिका। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि विलाक्केथी गांव के पास पुडु अन्नामलाई पलायम में स्थित मंदिर में सोमवार को शाम छह बजे से रात 8.30 बजे के बीच विशेष पूजा-अर्चना की गई, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।
 
अनुष्ठानों के बाद, अधिष्ठाता देवता को सुशोभित करने वाली चांदी की एक अंगूठी, चांदी का एक सिक्का और एक नींबू को नीलामी के लिए रखा गया।
 
वडुगापत्ती गांव के विश्वनाथन ने 13,000 रुपये की बोली लगाकर नींबू हासिल किया।
 
स्थानीय निवासी परमासिवम ने चांदी की अंगूठी 33,000 रुपये में खरीदी, जबकि चांदी का सिक्का अथप्पमपलयम गांव के दुरई को 43,000 रुपये में नीलाम किया गया।
 
मंदिर के आयोजकों ने बताया कि नीलामी से प्राप्त धनराशि का उपयोग मंदिर के विकास और विशेष पूजा-अर्चना के लिए किया जाएगा।