क्लीनमैक्स ने एंकर निवेशकों से 921 करोड़ रुपये जुटाए, 23 फरवरी को खुलेगा आईपीओ

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 21-02-2026
CleanMax raises Rs 921 crore from anchor investors; IPO to open on February 23
CleanMax raises Rs 921 crore from anchor investors; IPO to open on February 23

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
नवीकरणीय ऊर्जा समाधान प्रदाता क्लीनमैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस ने अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) खुलने से पहले एंकर (प्रमुख) निवेशकों से 921 करोड़ रुपये जुटाए हैं।
 
बीएसई की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, एंकर निवेश दौर में टेमासेक होल्डिंग्स, नोमुरा एसेट मैनेजमेंट, एसबीआई लाइफ, टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्प, एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, एडीआईए, एसबीआई जनरल, प्रेमजी इन्वेस्ट और फ्रैंकलिन टेम्पलटन सहित विदेशी और घरेलू संस्थान शामिल हुए।
 
इस दौर में घरेलू संस्थागत निवेशकों की हिस्सेदारी 68 प्रतिशत और विदेशी संस्थागत निवेशकों की हिस्सेदारी 32 प्रतिशत रही।
 
क्लीनमैक्स ने निवेशकों को 1,053 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 87,46,437 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।
 
कंपनी का 3,100 करोड़ रुपये का आईपीओ 23 फरवरी को अभिदान के लिए खुलेगा और 25 फरवरी को बंद होगा।