मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफा नहीं देने पर कॉजपा की 'जंतर-मंतर 2.0' की चेतावनी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 24-09-2026
CJP warns of 'Jantar Mantar 2.0' if Chief Election Commissioner does not resign
CJP warns of 'Jantar Mantar 2.0' if Chief Election Commissioner does not resign

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) ने बृहस्पतिवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए उनपर ‘‘मतदाताओं के अधिकारों को कमजोर करने’’ का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि अगर वह 48 घंटे के भीतर पद से नहीं हटते हैं तो ‘‘जंतर-मंतर 2.0’’ समेत राष्ट्रव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

कॉजपा के संस्थापक अभिजीत दीपके ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि चुनावी प्रक्रिया में ‘‘धांधली’’ की गई है और नागरिकों से मतदान का अधिकार छीना जा रहा है।
 
दीपके ने कहा, ‘‘यदि ज्ञानेश कुमार 48 घंटे के भीतर इस्तीफा नहीं देते हैं, तो हम दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करने से पहले एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू करेंगे।’’ उन्होंने यह भी कहा कि यदि सीईसी इस्तीफा नहीं देते हैं, तो ‘जंतर-मंतर 2.0’ निश्चित रूप से होगा।’’
 
उन्होंने यह भी कहा कि अगर विपक्षी दलों को लगता है कि चुनावों में धांधली हो रही है तो उन्हें चुनावों में भाग नहीं लेना चाहिए।
 
दीपके ने कहा, ‘‘अगर आपको पता है कि चुनावों में धांधली हो रही है तो आप इसमें भाग नहीं ले सकते हैं। आपको अपना रुख तय करना होगा।’’