चिंतपूर्णी मंदिर: ‘सुगम दर्शन’ व्यवस्था में अनियमितताओं की जांच के लिए समिति गठित

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 31-07-2026
Chintpurni Temple: Committee formed to investigate irregularities in 'Sugam Darshan' system
Chintpurni Temple: Committee formed to investigate irregularities in 'Sugam Darshan' system

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 ऊना जिले में स्थित प्रसिद्ध चिंतपूर्णी मंदिर की ‘सुगम दर्शन’ व्यवस्था में अनियमितताओं की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
 
‘सुगम दर्शन’ मंदिर में दर्शन के लिए त्वरित और आसान प्रवेश प्रदान करने के उद्देश्य से आठ अगस्त 2023 को शुरू की गई एक सशुल्क व्यवस्था है जिसके तहत विशेष सेवा शुल्क, समिति समूह और यात्रा सहायता की सुविधाएं दी जाती हैं।
 
व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने 19 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज की, जिसके बाद ये अनियमितताएं उजागर हुईं।
 
जांच में खुलासा हुआ कि उस दिन केवल 23 आवेदन हुए थे, जबकि प्रणाली में 88 आवेदन दर्ज दिखाई दे रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि किसी अनधिकृत व्यक्ति द्वारा ‘लॉगिन आईडी’ और पासवर्ड के दुरुपयोग के कारण ये अतिरिक्त प्रविष्टियां दर्ज हुईं।