अमरनाथ यात्रा: 1,605 श्रद्धालुओं का अब तक का सबसे छोटा जत्था जम्मू से रवाना

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 31-07-2026
Amarnath Yatra: Smallest batch of 1,605 pilgrims leaves Jammu so far
Amarnath Yatra: Smallest batch of 1,605 pilgrims leaves Jammu so far

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए 1,605 श्रद्धालुओं का अब तक का सबसे छोटा जत्था शुक्रवार को बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच जम्मू आधार शिविर से रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह यात्रा तीन जुलाई को शुरू हुई थी। उसके बाद से अब तक 4.47 लाख से अधिक श्रद्धालु अनंतनाग जिले में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित भगवान शिव की पवित्र गुफा में दर्शन कर चुके हैं। यह वार्षिक यात्रा 28 अगस्त को संपन्न होगी।
 
अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को 1,605 तीर्थयात्रियों का 22वां जत्था 54 वाहनों में भगवती नगर आधार शिविर से बालटाल रवाना हुआ।
 
उन्होंने बताया कि इसके साथ ही वार्षिक यात्रा के लिए जम्मू आधार शिविर से रवाना होने वाले तीर्थयात्रियों की कुल संख्या 1,34,011 हो गई है।
 
शुक्रवार को रवाना हुआ जत्था अब तक जम्मू से जाने वाला सबसे छोटा जत्था है। बृहस्पतिवार और बुधवार को क्रमशः 1,795 और 2,051 तीर्थयात्री जम्मू से रवाना हुए थे जबकि मंगलवार और सोमवार को क्रमशः 3,029 और 3,800 तीर्थयात्रियों ने भगवती नगर आधार शिविर से यात्रा शुरू की थी।