मुख्यमंत्री रेड्डी ने अमेरिकी राजदूत से दिल्ली में की मुलाकात, वीजा और संबंध मजबूत करने पर चर्चा

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 06-08-2026
Chief Minister Reddy meets US Ambassador in Delhi, discusses visas and strengthening ties
Chief Minister Reddy meets US Ambassador in Delhi, discusses visas and strengthening ties

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के साथ वीजा और तेलंगाना-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने से जुड़े अन्य मुद्दों पर चर्चा की।
 
तेलंगाना के मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने बृहस्पतिवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि रेवंत रेड्डी ने बुधवार को दिल्ली में गोर से शिष्टाचार भेंट की और इस दौरान उन्होंने अमेरिका में सबसे तेजी से बढ़ती भाषाओं में से एक के रूप में तेलुगु का उल्लेख किया।
 
सीएमओ के अनुसार, गोर ने सभी क्षेत्रों में तेलंगाना और अमेरिका के संबंधों को और विस्तार देने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
 
सीएमओ ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री ने राज्य की जनता की ओर से राजदूत सर्जियो गोर का आभार व्यक्त किया और उन्हें तेलंगाना एवं उसके लोगों का सच्चा मित्र बताया।’’
 
गोर ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), बायोफार्मा और उच्च शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में अमेरिका-भारत सहयोग को और गहरा करने पर सार्थक चर्चा की।