जवानों के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान से छत्तीसगढ़ में शांति व सुरक्षा का नया अध्याय : साय

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 21-10-2026
 Chhattisgarh due to the indomitable courage and supreme sacrifice of the soldiers: Sai
Chhattisgarh due to the indomitable courage and supreme sacrifice of the soldiers: Sai

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार को कहा कि राज्य में नक्सलवाद के खिलाफ मिली निर्णायक सफलता पुलिस और सुरक्षा बलों के जवानों के अदम्य साहस, शौर्य, कर्तव्यनिष्ठा एवं सर्वोच्च बलिदान का परिणाम है।

अधिकारियों ने बताया कि साय ने पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के माना स्थित चौथी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के परिसर में आयोजित परेड को संबोधित किया और सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवानों को कर्तव्य पथ पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
 
मुख्यमंत्री ने कहा, “छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ मिली निर्णायक सफलता हमारे पुलिस और सुरक्षा बलों के वीर जवानों के अदम्य साहस, शौर्य, कर्तव्यनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान का परिणाम है। दशकों तक नक्सली हिंसा और भय से प्रभावित रहे बस्तर सहित प्रदेश के दूरस्थ अंचलों में आज शांति, सुरक्षा और विश्वास का नया वातावरण बना है। इस ऐतिहासिक परिवर्तन के पीछे उन असंख्य वीर जवानों का त्याग और बलिदान है, जिन्होंने प्रदेश और देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।”
 
उन्होंने कहा कि अमर शहीदों का बलिदान सदैव मार्गदर्शन करता रहेगा और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के संकल्प को अधिक मजबूत करेगा।
 
अधिकारियों के अनुसार, मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की ओर से शहीदों को नमन किया और शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।