Chamarajanagar firing incident: Fourth accused releases video from undisclosed location
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
कर्नाटक के वन विभाग के कर्मचारियों के साथ हुई गोलीबारी के दौरान मौके से भाग निकले व्यक्ति ने एक अज्ञात स्थान से वीडियो संदेश जारी किया है। इस गोलीबारी में तीन कथित शिकारियों की मौत हो गयी थी जबकि चौथा व्यक्ति भाग गया था।
सोशल मीडिया मंचों पर व्यापक रूप से प्रसारित हो रहे इस कथित वीडियो में मामले के चौथे आरोपी बताए जा रहे महिमादास ने दावा किया कि गोलीबारी सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुई थी।
उसके अनुसार, वन विभाग के कर्मचारियों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद वह डर के कारण मौके से भाग गया।
उसने दावा किया कि उसकी तबीयत खराब थी, इसलिए वह घर चला गया और बाद में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हो गया।
मंगलवार को जारी किए गए वीडियो में उसने कहा, ‘‘मेरी तबीयत बहुत खराब थी और मैं घबराहट में इधर-उधर भाग रहा था। किसी तरह धीरे-धीरे मैं वापस घर पहुंचा और फिर अस्पताल आया।’’
महिमादास ने दावा किया कि वन विभाग के कर्मचारी उसकी तलाश कर रहे थे और उसे गोलीबारी की घटना का गवाह बनाने की कोशिश कर रहे थे, जिससे वह चिंतित था।