सीएपीएफ विधेयक सशस्त्र बलों में अनुशासन लाएगा और मनोवल बढ़ाएगा: भाजपा सांसद

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 02-04-2026
CAPF Bill will bring discipline and boost morale in armed forces: BJP MP
CAPF Bill will bring discipline and boost morale in armed forces: BJP MP

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
 भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद राव राजेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सामान्य प्रशासन) विधेयक को सशस्त्र बलों में अनुशासन लाने वाला और उनका मनोबल बढ़ाने वाला बताया।
 
लोकसभा में केंद्रीय सशस्त्र बल पुलिस बल (सामान्य प्रशासन) विधेयक, 2026 पर चर्चा में भाग लेते हुए सिंह ने कहा कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल सीमा पर और आंतरिक सुरक्षा के महत्वपूर्ण दायित्व निभाते हैं और ऐसे बलों के लिए मजबूत प्रशासनिक ढांचा आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यह विधेयक उसी दिशा में एक कदम है।
 
भाजपा सांसद ने कहा कि यह विधेयक अधिकारियों को भरोसा दिलाएगा कि करियर में प्रगति एक विशिष्ट ढांचे के अंतर्गत होगी।
 
उन्होंने बलों में सिपाही (कांस्टेबलरी) के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यदि उनका मनोबल ऊंचा हो तो वे कठिन से कठिन परिस्थिति से निपट सकते हैं।
 
सिंह ने कहा कि कांस्टेबलरी की व्यवस्था के अंतर्गत अनुशासन का अभाव होगा तो मनोबल पर क्या असर पड़ेगा, इसे समझा जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस लिहाज से इस विधेयक का आना अत्यंत आवश्यक है।
 
उन्होंने सरकार से अर्द्धसैनिक बलों के लिए सेना के जवानों की तरह कैंटीन और अन्य सुविधाओं की जरूरत पर ध्यान देने का आग्रह किया।
 
जनता दल (यूनाइटेड) की लवली आनंद ने चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि इस विधेयक के कानून बनने से सीएपीएफ का मनोबल ऊंचा रहेगा।