नारा लोकेश ने लोकसभा में अमरावती विधेयक पारित होने पर प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 02-04-2026
Nara Lokesh thanks PM Modi for passing Amaravati Bill in Lok Sabha
Nara Lokesh thanks PM Modi for passing Amaravati Bill in Lok Sabha

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
आंध्र प्रदेश के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री नारा लोकेश ने बृहस्पतिवार को नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और अमरावती को आंध्र प्रदेश की एकमात्र और स्थायी राजधानी के रूप में मान्यता देने वाले विधेयक के लोकसभा में पारित होने पर उन्हें धन्यवाद दिया।

लोकेश ने कहा कि उन्होंने करोड़ों आंध्र प्रदेश वासियों की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया।
 
उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी से मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात थी। मैंने संसद में अमरावती विधेयक पारित होने पर करोड़ों आंध्र प्रदेश वासियों की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त किया।’’
 
लोकेश ने कहा, ‘‘मैंने हमारे किसानों की असाधारण कहानी भी साझा की, जिन्होंने अमरावती के सपने को जीवित रखने के लिए अपार बलिदान दिए और वर्षों की अनिश्चितता के बावजूद दृढ़ता से डटे रहे।’’