आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) की सांसद कनिमोझी ने बृहस्पतिवार को कहा कि "मुथलवर पदाइप्पगम" समेत मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन द्वारा किए गए पार्टी के चुनावी वादे लागू करने योग्य हैं।
कनिमोझी 23 अप्रैल को होने वाले तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के लिए यहां एक जनसभा को संबोधित कर रही थीं।
उन्होंने जिले के तिरुभुवनम और इलयनकुडी सहित क्षेत्रों के लिए कई विकास पहलों का आश्वासन देते हुए द्रमुक के चुनावी वादे "मुथलवर पदाइप्पगम" का भी जिक्र किया।
कनिमोझी ने कहा कि इस पहल में काम करने के इच्छुक लेकिन काम करने की जगह न होने वाले युवाओं के लिए 24 घंटे वाई-फाई सुविधा के साथ-साथ किताबें भी शामिल हैं।
उन्होंने कहा, "ये आश्वासन किसने दिए हैं - मुथुवेल करुणानिधि स्टालिन ने। ये कार्यान्वयन योग्य हैं।