Surprised by the response to '21', hope more people watch it on OTT: Sriram Raghavan
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
फिल्म निर्माता श्रीराम राघवन का कहना है कि वे अपनी युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म 'इक्कीस' को मिली प्रतिक्रिया से हैरान थे, लेकिन अब उन्हें उम्मीद है कि ओटीटी पर रिलीज होने के बाद और भी लोग इस फिल्म को देखेंगे।
एक जनवरी को रिलीज हुई फिल्म 'इक्कीस' लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के जीवन पर आधारित फिल्म है, जिसमें अमिताभी बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने युद्ध नायक की भूमिका निभाई है। फिल्म को इसकी कहानी के लिए सकारात्मक समीक्षाएं मिलीं, लेकिन यह दर्शकों को सिनेमाघरों तक बड़ी संख्या में आकर्षित नहीं कर पाई।
राघवन ने कल शाम स्क्रीनराइटर्स एसोसिएशन (एसडब्ल्यूए) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, "फिल्म 'इक्कीस' को रिलीज होने के बाद मिली प्रतिक्रिया से हम वास्तव में काफी हैरान थे। मुझे उम्मीद है कि लोग ओटीटी पर फिल्म देखेंगे।"
'इक्कीस' बृहस्पतिवार को स्ट्रीमिंग सेवा प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई। यह राघवन की युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित पहली फिल्म है, जिन्हें बॉलीवुड में 'जॉनी गद्दार', 'एक हसीना थी' और 'अंधाधुन' जैसी थ्रिलर फिल्मों के लिए जाना जाता है।