Akhilesh says that the news of Kejriwal's acquittal is no less than a 'moral death penalty' for the BJP.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
आबकारी नीति मामले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एवं अन्य के बरी होने को भाजपा के लिये ‘‘नैतिक मौत की सजा’’ करार देते हुये समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अरोप लाया कि सत्तारूढ़ दल ने राष्ट्रीय राजधानी की जनता को धोखा दिया है।
अखिलेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सच्चाई और न्याय मजबूती से केजरीवाल के साथ खड़ा है और कोई भी आरोप सच्चाई पर हावी नहीं हो सकता।’’
उन्होंने कहा, ‘‘आज दिल्ली के लोकप्रिय पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के साथ सत्य एवं न्याय दोनों खड़े हैं। आरोप कभी इतना बड़ा नहीं हो सकता कि वह सच को आच्छादित कर ले।’’
अखिलेश ने कहा, ‘‘आज हर ईमानदार आशा भरी सांस लेगा और भाजपा के समर्थकों को शर्मिंदगी महसूस हो रही होगी। भाजपा ने दिल्ली के निवासियों के साथ विश्वासघात किया है।''
सपा नेता ने कहा, ''जो कपटजीवी सनातनी शंकराचार्य जी, साधु, संतों, संन्यासियों तक पर झूठे आरोप लगाने का महापाप करते हैं, वो भला किसी सरकार, दल या किसी व्यक्ति को बदनाम करने के लिए किस हद तक जा सकते हैं, इसकी कल्पना कोई शरीफ़ आदमी कर ही नहीं सकता है।''
उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए यह समाचार किसी ‘नैतिक मृत्युदंड’ से कम नहीं है।