महात्मा गांधी की विरासत को मिटाने के प्रयासों की कीमत भाजपा को चुकानी पड़ेगी : कांग्रेस

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 20-12-2025
BJP will have to pay the price for its efforts to erase Mahatma Gandhi's legacy: Congress
BJP will have to pay the price for its efforts to erase Mahatma Gandhi's legacy: Congress

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
कांग्रेस की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष बी महेश कुमार गौड़ ने शनिवार को कहा कि महात्मा गांधी की विरासत को मिटाने के प्रयासों के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को भविष्य में इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।
 
गौड़ ने सिकंदराबाद में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने सत्तारूढ़ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया था। यह विरोध प्रदर्शन केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) योजना के स्थान पर वीबी-जी राम जी विधेयक लाने के विरोध में किया गया था।
 
गौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रयासों के बावजूद गांधीजी देशवासियों के दिलों में हमेशा बसे रहेंगे।
 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘आज महात्मा गांधी को भुलाने, देश के इतिहास को फिर से लिखने और संविधान को पूरी तरह से बदलने के प्रयास किए जा रहे हैं। मोदी जी, यह एक धर्मनिरपेक्ष देश है। आपके ये प्रयास सफल नहीं होंगे।’’
 
उन्होंने दावा किया कि केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार मनरेगा को बदलने के अपने फैसले से पीछे नहीं हटी, हालांकि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में विपक्ष ने संसद में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस विधेयक से गांधीजी के प्रति भाजपा की नापसंदगी झलकती है।
 
कांग्रेस नेता ने कहा कि लोग घटनाक्रम पर नजर रख रहे हैं और भविष्य में भाजपा का पतन अपरिहार्य है।