कर्नाटक में दूध की कीमतों व बस किराए में बढ़ोतरी के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 11-11-2026
BJP protests against milk price hike and bus fare hike in Karnataka
BJP protests against milk price hike and bus fare hike in Karnataka

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
कर्नाटक में विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य सरकार की ओर से दूध की कीमतों और बस किराए में हाल में की गई बढ़ोतरी के विरोध में बुधवार को यहां फ्रीडम पार्क में प्रदर्शन किया और सरकार पर आम लोगों की जेब पर आर्थिक बोझ डालने का आरोप लगाया।

यह प्रदर्शन भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बी. वाई. विजयेंद्र, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आर. अशोक और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष चलवाडी नारायणस्वामी के नेतृत्व में किया गया।
 
प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और दूध की कीमतों व बस किराये में हालिया बढ़ोतरी की निंदा करते हुए आरोप लगाया कि सरकार लगातार कीमतें बढ़ाकर आम लोगों पर बोझ डाल रही है।
 
प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को ‘जनविरोधी’ करार दिया।
 
इस प्रदर्शन में पार्टी की कोर समिति के सदस्यों, सांसदों, विधायकों, विधान परिषद सदस्यों, प्रदेश पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों सहित कई नेताओं ने हिस्सा लिया और कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।