संसद में खान कानून पारित होने के लिए ओडिशा के भाजपा सांसद जिम्मेदार: पटनायक

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 25-09-2026
BJP MP from Odisha responsible for passing of Mines Law in Parliament: Patnaik
BJP MP from Odisha responsible for passing of Mines Law in Parliament: Patnaik

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 बीजू जनता दल (बीजद) के प्रमुख नवीन पटनायक ने संसद में संशोधित खान कानून के पारित होने के लिए शुक्रवार को ओडिशा के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसदों को जिम्मेदार ठहराया।
 
पटनायक ने मुख्यमंत्री से इसे लागू करने पर रोक लगाने की मांग की और कहा कि यह कानून राज्य के संवैधानिक अधिकारों का हनन करता है और इसकी प्रगति को रोकेगा।
 
पार्टी ने संशोधित खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम के विरोध में 28 सितंबर को विधानसभा के बाहर एक विशाल रैली आयोजित करने की घोषणा की है।
 
ओडिशा विधानसभा के मानसून सत्र में लगातार चार दिनों से हंगामे की स्थिति बनी हुई है। शुक्रवार को भी विपक्षी दल (बीजद और कांग्रेस) के विधायक गले में काला गमछा डालकर आए और कानून को वापस लेने की मांग करते हुए नारेबाजी करने लगे। इस वजह से विधानसभा की कार्यवाही शाम चार बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी।"
 
सदन स्थगित होने के बाद नेता प्रतिपक्ष पटनायक ने कहा, "जहां तक 'एमएमडीआर एक्ट' (खान और खनिज विकास अधिनियम) का सवाल है, दूसरों को दोष क्यों देना जब संसद में भाजपा के ओडिशा से 20 लोकसभा सदस्यों ने इस विधेयक का समर्थन किया?"