निर्वाचन आयोग की पक्षपातपूर्ण भूमिका से भाजपा को अनुचित लाभ मिला : प्रशांत किशोर

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 25-09-2026
BJP got unfair advantage from the biased role of Election Commission: Prashant Kishore
BJP got unfair advantage from the biased role of Election Commission: Prashant Kishore

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
बिहार के बांकीपुर से विधायक और जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने शुक्रवार को निर्वाचन आयोग (ईसी) पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी कार्यशैली से सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को अनुचित लाभ मिला है।

किशोर हाल में मीडिया में आई खबर के बारे में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे, जिसमें मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर निर्वाचन आयोग में कथित मतभेद का उल्लेख किया गया है।
 
उन्होंने कहा, “मैं पहला व्यक्ति था जिसने यह मुद्दा उठाया था कि निर्वाचन आयोग के पक्षपातपूर्ण रवैये का अनुचित लाभ भाजपा को मिल रहा है। मैंने 2021 में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद ही यह बात कही थी।”
 
राजनीतिक प्रचार संस्था आईपैक में काम करते समय तृणमूल कांग्रेस के चुनाव अभियान का नेतृत्व कर चुके किशोर ने दावा किया, “मैंने स्पष्ट कहा था कि भाजपा 77 सीट जीत सकती है क्योंकि उसे निर्वाचन आयोग का संरक्षण प्राप्त है। यदि चुनाव पूरी तरह स्वतंत्र और निष्पक्ष होते तो उसकी सीट 50 से अधिक नहीं होतीं। आयोग के पक्षपात के कारण भाजपा से कड़ी टक्कर देने वाले दल हार जाते हैं।”