निचले स्तर पर खरीदारी आने से बाजार में तेजी, सेंसेक्स 315 अंक चढ़ा

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 25-09-2026
Market rises due to buying at lower levels, Sensex rises 315 points
Market rises due to buying at lower levels, Sensex rises 315 points

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
हाल की तेज गिरावट के बाद शुक्रवार को बैंकिंग, तेल एवं गैस तथा वाहन कंपनियों में निचले स्तर पर खरीदारी आने से घरेलू शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 315 अंक उछल गया जबकि निफ्टी में 77 अंक की सुधार आया।
 
बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 315.20 अंक यानी 0.43 प्रतिशत बढ़कर 73,895.74 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 73,968.05 अंक के ऊपरी और 73,477.77 अंक के निचले स्तर तक गया।
 
सेंसेक्स के 19 शेयर बढ़त में रहे जबकि 11 गिरकर बंद हुए। पिछले सत्र में सेंसेक्स बड़ी गिरावट के साथ तीन महीने से अधिक के निचले स्तर पर आ गया था।
 
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला मानक सूचकांक निफ्टी भी 77.40 अंक यानी 0.34 प्रतिशत बढ़कर 23,140.50 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी के 34 शेयर बढ़त में, 15 गिरावट में और एक शेयर स्थिर रहा।
 
सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से एक्सिस बैंक का शेयर सबसे अधिक 2.82 प्रतिशत चढ़ा। महिंद्रा एंड महिंद्रा में 2.24 प्रतिशत, एशियन पेंट्स में 1.93 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस में 1.21 प्रतिशत, एचसीएल टेक में 1.17 प्रतिशत और टाइटन में 1.01 प्रतिशत की बढ़त रही।