गोवा में भाजपा नेताओं ने मनोहर पर्रिकर को श्रद्धांजलि दी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 13-12-2025
BJP leaders in Goa pay tribute to Manohar Parrikar
BJP leaders in Goa pay tribute to Manohar Parrikar

 

आवाज द वॉयस/ नई दिल्ली

 
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अन्य नेताओं के साथ मिलकर पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को शनिवार को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

मनोहर पर्रिकर ने 2014 से 2017 तक देश के रक्षा मंत्री के रूप में भी सेवाएं दी थीं।
 
मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक और भाजपा की गोवा इकाई के अध्यक्ष दामोदर नाइक, मनोहर पर्रिकर के परिवार के सदस्यों के साथ मीरामार बीच स्थित उनके स्मारक गए।
 
सावंत ने पत्रकारों से कहा, ‘‘गोवा पर्रिकर को उनके कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों के लिए हमेशा याद रखेगा। वह एक दूरदर्शी नेता थे।’’
 
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विभिन्न विकास कार्यों के माध्यम से पर्रिकर के दृष्टिकोण को आगे बढ़ा रही है। सावंत ने कहा कि पर्रिकर सरकार के दौरान अवसंरचना और मानव विकास मुख्य प्राथमिकताएं रहीं।
 
दामोदर नाइक ने कहा कि पर्रिकर ने कई सामाजिक कल्याणकारी योजनाएं शुरू कीं जिनसे राज्य के गरीब और जरूरतमंद लोगों को बड़ी राहत मिली। इन योजनाओं के माध्यम से तटीय राज्य में विकास का एक आदर्श स्थापित हुआ।