भाजपा ने 2022 गोवा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है : सीएम

Story by  एटीवी | Published by  [email protected] | Date 30-06-2021
भाजपा
भाजपा

 

पणजी. गोवा में भाजपा ने 2022 के विधानसभा चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है. मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मंगलवार को सत्तारूढ़ पार्टी की राज्य कार्यकारिणी की बैठक के बाद संवाददाताओं से लयह बात कही. सावंत ने कहा, मैंने पिछले तीन महीनों और 2022 के चुनावों के बारे में बात की है.

हमने 2022 के चुनावों के लिए बड़े पैमाने पर तैयारी शुरू कर दी है और हम सत्ता में लौट आएंगे. गोवा में विधानसभा चुनाव 2022 की शुरूआत में होने हैं. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पार्टी की राज्य कार्यकारिणी समिति ने कई प्रस्ताव पारित किए हैं, जिनमें से एक में भाजपा नीत गठबंधन सरकार को उसके कोविड प्रबंधन के लिए बधाई देना शामिल है.