भाजपा ने लोकतंत्र को ‘अगवा’ किया, पंजाब उसका ‘विजय रथ’ रोकेगा : केजरीवाल

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 05-05-2026
BJP has 'hijacked' democracy, Punjab will stop its 'victory chariot': Kejriwal
BJP has 'hijacked' democracy, Punjab will stop its 'victory chariot': Kejriwal

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर लोकतंत्र को “अगवा” करने का आरोप लगाया।
 
उन्होंने हाल में संपन्न पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में भाजपा की शानदार जीत की पृष्ठभूमि में कहा कि पंजाब पार्टी के ‘विजय रथ’ को रोक देगा।
 
केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा ने लोकतंत्र को “अगवा कर उसकी हत्या कर दी है।” उन्होंने पार्टी पर चुनाव में हेरफेर का आरोप लगाते हुए कहा, “भाजपा ने पश्चिम बंगाल में वही किया जो उसने नयी दिल्ली में मेरे विधानसभा क्षेत्र में वोट काटकर किया।”
 
केजरीवाल ने कहा, “आज लोकतंत्र खतरे में है। 2014 में नरेन्द्र मोदी के पक्ष में लहर थी और वे (भाजपा) लगातार चुनाव जीतते रहे। फरवरी 2015 में दिल्ली में उन्हें सिर्फ तीन सीट मिलीं। अगर वे पंजाब में सत्ता में आए, तो राज्य को बर्बाद कर देंगे।”
 
उन्होंने कहा कि पंजाब के आगामी विधानसभा चुनाव “प्रधानमंत्री मोदी के लिए आखिरी चुनाव होंगे; पंजाब के बाद मोदी सरकार गिर जाएगी।”
 
केजरीवाल ने दावा किया कि पंजाब में ‘आप’ सरकार के पक्ष में सत्ता समर्थक लहर है और हर गांव प्रशासन की ओर से किए गए कार्यों को मान्यता देता है।