बिहार मौसम अपडेट: 13 जिलों में आंधी-बारिश अलर्ट

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 27-04-2026
Bihar Weather Update: Storm and Rain Alert for 13 Districts
Bihar Weather Update: Storm and Rain Alert for 13 Districts

 

पटना

भीषण गर्मी से जूझ रहे बिहार में मौसम ने करवट ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राज्य के 13 जिलों के लिए आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में तेज हवाएं 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। साथ ही ओलावृष्टि और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।उत्तर बिहार के किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और सुपौल जिलों में अगले 48 घंटों के दौरान आंधी और बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है।

दूसरी ओर, राज्य के लगभग 25 जिलों, खासकर दक्षिण-पश्चिम हिस्सों में भीषण गर्मी का कहर जारी है। रोहतास जिले के डेहरी में अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक है। आठ जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है।

भोजपुर जिले में लू के चलते एक महिला की मौत की खबर भी सामने आई है।आईएमडी के मुताबिक दक्षिण बिहार में अगले 2 से 3 दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है और लू का प्रकोप जारी रह सकता है।