आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को यहां राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।
राष्ट्रपति भवन ने ‘एक्स’ पर इस मुलाकात की तस्वीर डाली।
उसने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भेंट की।’’
चौधरी को इस साल 15 अप्रैल को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलायी गयी थी। वह बिहार में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री हैं।