बांग्लादेश में 20 अगस्त को होगा राष्ट्रपति चुनाव

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 06-08-2026
Bangladesh will hold presidential elections on August 20.
Bangladesh will hold presidential elections on August 20.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
बांग्लादेश के निर्वाचन आयोग ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि देश में राष्ट्रपति चुनाव 20 अगस्त को कराया जाएगा।

सत्ता से अपदस्थ की गईं प्रधानमंत्री शेख हसीना के लंबे समय से सहयोगी रहे मोहम्मद शहाबुद्दीन के अपना कार्यकाल पूरा होने से दो साल पहले ही 24 जुलाई को पद से इस्तीफा देने के बाद राष्ट्रपति चुनाव अपरिहार्य हो गया था।
 
निर्वाचन आयोग सचिवालय के वरिष्ठ सचिव अख्तर अहमद ने बृहस्पतिवार को बताया कि मतदान 20 अगस्त को अपराह्न 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक जातीय संसद के सत्र कक्ष में होगा।
 
चुनाव के लिए निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, नामांकन पत्र 13 अगस्त को पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त के कार्यालय में जमा किए जा सकेंगे। नामांकन पत्र की जांच 16 अगस्त को पूर्वाह्न 10:00 बजे से होगी।
 
अहमद के मुताबिक, 18 अगस्त को अपराह्न चार बजे तक उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं।कश्मीर के ऋण बोझ का प्रबंधन करते हुए लद्दाख को उसकी देनदारियां चुकायीं।
हिंसा की इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए थे। घटना के संबंध में 12 प्राथमिकी दर्ज की गई थीं।