भारत में 2026-27 के दौरान कर्मचारियों का वेतन औसतन 9.1 प्रतिशत बढ़ेगा: सर्वेक्षण

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 14-10-2026
Average salary growth of employees in India will be 9.1 percent during 2026-27: Survey
Average salary growth of employees in India will be 9.1 percent during 2026-27: Survey

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
भारत में वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान वेतन में औसतन 9.1 प्रतिशत की वृद्धि होने का अनुमान है। गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी), ऊर्जा, रियल एस्टेट और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में वेतन वृद्धि सबसे अधिक रहने की संभावना है। बुधवार को एक सर्वेक्षण रिपोर्ट में यह बात कही गई।

वैश्विक पेशेवर सेवा कंपनी एऑन पीएलसी ने भारत में वेतन वृद्धि एवं कर्मचारियों के नौकरी छोड़ने की संभावना से संबंधित वार्षिक सर्वेक्षण 2026-27 की रिपोर्ट जारी की।
 
रिपोर्ट के मुताबिक, एनबीएफसी क्षेत्र में सर्वाधिक 10.1 प्रतिशत वेतन वृद्धि का अनुमान है। वहीं, ऊर्जा क्षेत्र में 9.9 प्रतिशत और रियल एस्टेट तथा बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में 9.8 प्रतिशत वेतन बढ़ने की संभावना है।
 
सर्वेक्षण के लिए 45 उद्योगों की 1,200 से अधिक कंपनियों से मिली जानकारियों का विश्लेषण किया गया।